Breaking

revanchal times new

मुख्यालय मवई सहित समीपवर्ती इलाके में नहीं हो रहा लॉकडाउन का कोई असर


रेवांचल टाइम्स - यूं तो देश और प्रदेश के सभी नगरों गांवों और शहरों में कोरोना महामारी अपना कहर बरपा रहा है । इस भयावह त्रासदी से देश और प्रदेश का कोई भी हिस्सा अछूता नहीं है | हर जगह लोग त्रस्त और अपनों को खोने से परेशान और लाचार हैं लॉकडाउन जैसी व्यवस्था का पालन किए जाने की भरपूर कोशिश की जा रही है ।लेकिन मुख्यालय मवई से लगे लगभग 20 से 25 समीपवर्ती गांव क्षेत्र के लोगों में इन सारे नियमों और कायदे का पालन नहीं हो रहा है ।गांव में शादियां हो रही है भीड़ बन रही है ।लोगों में कोरोना जैसा कोई खौप दिखाई ही नहीं देता ।

   मुख्यालय मवई में भी व्यवसायियों की दुकानें खोल रहे हैंl वही कई कई दुकानो की बैक डोर तो कोई मिनी डोर से दिनभर दुकाने संचालित हो रही है ।शासन और प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर लोग अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं । वही लोगों को शारीरिक परेशानी होने पर दुकानों से कोई गोली दवाई खरीद कर तो कोई प्राइवेट इलाज करा कर तो कोई झाड़-फूंक जैसी विधियों को अपनाकर अपना काम चला रहे हैं |

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new