Breaking

revanchal times new

अंकित मालू सहित अनेक संघठन कर रहे जरूरतमंदो की मदद ...




रेवांचल टाईम्स - समाजसेवी प्रमोद चंद मालू के पुत्र अंकित मालू  निस्वार्थ भाव से लगभग 10-15 दिनों से जिला चिकित्सालय ,बस स्टैंड अन्य चिकित्सालय के आसपास निःशुल्क भोजन वितरण कर रहे है जनसमस्या निवारण संस्थान के नगर अध्यक्ष राकेश मालवीय ने बताया कि कुछ दिनों से अंकित मालू की एजेंसी के  कर्मचारियों, मित्रगण, बजरंग दल के स्वयंसेवक, जनसमस्या निवारण संस्थान के स्वयंसेवक इस पुण्यकार्य में अंकित मालू के साथ किराना किट बनाने एवं सम्पूर्ण नगर में बांटने में सहयोग कर रहे है।


        इसी प्रकार मानव सेवा में नगर  बजरंग आखाड़ा अधिवक्ता राज गोस्वामी की संस्था रूप नगर , आशीष नगपुरे, दीपक नगपुरे, हर्षित शर्मा, जनसमस्या निवारण संस्थान के पदाधिकारी श्रीमती पार्वती डहेरिया, विकास ठाकुर, धीरज श्रीवास्तव, रामगोपाल डहेरिया , राकेश मालवीय एवं नागरिक मोर्चे के गौरव जायसवाल द्वारा भी भोजन, राशन ,दूध, मास्क, बिस्किटआदि वितरण किया जा रहा है


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new