Breaking

revanchal times new

नैनपुर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों के लिए समाजसेवी युवाओं ने बढ़ाया मदद का हाथ...


रेवांचल टाइम्स :- लॉकडाउन के इस दौर में रोजी रोटी के संकट से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए निकले समाज सेवी लगातार राहत सामग्री लेकर लोगों के घर पहुंच रहे हैं। आज भी मदद का सिलसिला सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा। कहीं राशन पहुंचाया गया तो कहीं राहत सामग्री ( चावल,आटा, खाने का तेल,हल्दी, धनिया,मिर्ची, गरम मसाला, पाउडर के पैकेट, बिस्किट एवं ब्रेड) लेकर लोगों के घर पहुंचे।


लॉक डाउन के चलते समस्याओं से जूझ रहे गरीब परिवारों की मदद के लिए नगर के युवाओं ने  नगर के दानदाताओं के सहयोग से जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। आज के दिन  यानी शनिवार को भी नगर के युवाओं द्वारा जरूरतमंद लोगों तक पहुंच कर राहत सामग्री के पैकेट पहुंचाए गाये एवं लोगों को  मास्क लगाने एवं सरकार द्वारा बनाए गए कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील की। जरूरतमंदों की सहायता कार्य में राजेश हसाणी, दिनेश श्रीवास्तव, कमल दुबे, महेश तिहारी, कमलेश विश्वकर्मा, विशाल अवधवाल, विशाल मर्सकोले एवं रेवांचल टाईम्स के संवाददाता शालू अली मौजूद रहे।


राहत सामग्री बांट रहे युवाओं का यह समूह राशन सामग्री के साथ वार्ड नंबर 15 पहुंचा। यहां लगभग 25 परिवारों को राहत सामग्री का पैकेट दिया गया। इस दौरान युवाओं ने लोगों से घरों में रहने, मास्क लगाने एवं लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की अपील की।


इस कार्य में नगर के दानदाताओं का सहयोग मिला जिसमें डी.के.सिंघ ( रिटायर्ड एसएससी कैरिज विभाग रेलवे),योगेश विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, संजू शर्मा, नसीम खान, कमलेश चौहान, राजेश हसाणी, दिनेश श्रीवास्तव, इन सभी दानदाताओं ने अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने हेतु अपना सहयोग दिया।


नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new