Breaking

revanchal times new

भाई ने की भाई की हत्या, और खुद ही ले गया घायल भाई को अस्पताल मामूली सा विवाद पर की वारदात




रेवांचल टाईम्स :- कहानी पूरी फिल्मी है,,पर 4 घंटे में पुलिस ने लिया हत्यारे को हिरासत में।


छिन्दवाड़ा/उमरेठ बीती देर रात उमरेठ थाना अंतर्गत 2 भाइयों के बीच शराब पी कर मामूली बात पर हुआ था विवाद


      बीती देर रात उमरेठ थाना अंतर्गत 2 भाइयो संदीप मर्सकोले एवं रंजीत मर्सकोले के बीच मामूली बातों को ले कर हुआ था विवाद,,पर विवाद इतना बढ़ गया कि रंजीत ने अपने भाई संदीप को चाकू से हमला कर दिया और सबको गुमराह करने के लिए घटना को सड़क एक्सीडेंट का रूप दिया और अपने भाई संदीप को 108 की मदद से जिला अस्पताल ला कर भर्ती करवाने की कोशिश किया किन्तु जिला अस्पताल के डॉक्टर ने संदीप को मृतक घोषित कर दिया एवं सड़क हादसे की घटना को संदेह के घेरे में कहा,,जिसके बाद पुलिस ने मृतक संदीप के भाई रंजीत से पूछताज शुरू की,,जिसमे रंजीत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।


     इस कार्यवाही में छिन्दवाड़ा कोतवाली टी आई,,परासिया थाना टी आई,, एवं उमरेठ थाना टी आई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new