Breaking

revanchal times new

पुलिस की बिरली पहल कृत्रिम सायलेंसर से फूटे बुलेट चालको के फटाके...




रेवांचल टाईम्स :- कहेंगे बिगड़े नवाबों के बिगड़ैल शौक से राहगीरों के फुट रहे कानों के झिल्लीदार पर्दे।

थानेदार की बढ़िया अपील सभ्य बनिए दूसरों का ख्याल रखिए।


छिंदवाड़ा/परासिया काफी लंबे अंतराल से थाना परासिया क्षेत्र अंतर्गत कुछ लोगों द्वारा अपनी शान-शौकत के मद्देनजर कृत्रिम  अतिध्वनि विस्तारक यंत्र को बुलेट वाहन में लगवाकर सड़को पर फर्राटे से दौडॉकर अपनी कर्कस युक्त आवाज़ से लोगो कि शान्ति मे विघ्न डाल कर मानव जीवन के सुखाधिकार में हनन पैदा कर रहे थे जिसकी अनवरत शिकायत शहर के सभ्य व जागरूक नागरिको से मिल रही थी।

उक्त कोढ़ बन चुकी विचित्र समस्या से निजात दिलाने हेतु परासिया थाना प्रभारी सुमेरसिंह जगेत ने अपने मातहत पुलिस बल को शहर के अलग-अलग चहलपहल व व्यस्ततम वाले पॉइंटों पर विशेष दिशानिर्देश देकर सघन वाहन चेकिंग को मूर्तरूप दिया गया जिस चेकिंग के दौरान तीन तेज आवाज वाली कृत्रिम ध्वनि (मॉडिफाई साइलेंसर) की बुलेट जिन्होंने आम नागरिकों के कान के परदे फाड़ने मे कोई रहम नहीं की पुलिस को ऐसे तीन वाहन पकड़ने मे कामयाबी हासिल हुई।

      सभी गैरजिम्मेदार वाहन चालको ने पुलिस के एक प्रश्न के परिपेक्ष्य में बताया कि मात्र हमने अपने शान शौकत के कारण साइलेंसर मॉडिफाई व अन्तरंगी नंबर प्लेट भी लगवा रखी है जिससे कर्कस रूपी आवाज़ पैदा हो जो हमे सुनने मे अच्छी लगे व नम्बर प्लेट आकर्षण छोड़े।

(1) बुलेट वाहन बिना नंबर चालक जगजीत पिता डामर जीत सिंह छावड़ा उम्र 21 साल निवासी गुरुद्वारा के पास परासिया।

(2) बुलेट क्रमांक एमपी 07 एनएफ 3143 चालक आफ़ताब पिता एबरात उल्ला उम्र 21साल निवासी वार्ड क्रमांक 4 परासिया।

(3) बुलेट क्रमांक एमपी 28 एनबी 2816 चालक शेख इमरान पिता शेख गनी उम्र 31साल निवासी वार्ड क्रमांक 16 परासिया।

उपरोक्त तीनो बुलेट चालको के विरुद्ध मोटर व्हीकल अधिनियम कि विभिन्न धाराओं मे जप्त कर थाने में खड़ा करवाया गया जिन्हे माननीय न्यायलय पेश किया जाएगा।


थानेदार सुमेरसिंह जगेत की शानदार अपील।

परासिया पुलिस समस्त सभ्य नागरिको से अपील करती है कि ऐसे शौक मत पालिए जो दूसरो कि शान्ति मे खलल उत्पन्न करें।

सभ्य बनिए दूसरों का ख्याल रखिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new