Breaking

revanchal times new

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर प्रशिक्षण का आयोजन ग्राम इमलिया में किया जा रहा है



रेवांचल टाइम्स  - अंजनियॉ शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजनिया की  संचालन में राष्ट्रीय  सेवा योजना इकाई द्वारा स्वास्थ्य व्यक्तिगत एवं जन स्वच्छता विषय पर आधारित सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन अंजनिया से 10 किलोमीटर दूर ग्राम इमलिया में प्रारंभ 12 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉक्टर बी एल झरिया के विशेष निर्देशन में कार्यक्रम की अध्यक्षता बलराम पंद्रे सरपंच इमलिया एवं मुख्य अतिथि एसके पटेल शासकीय बालक विद्यालय अंजनिया के संचालन में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम इमलिया के नागरिक शासकीय बालक विद्यालय का समस्त शिक्षक स्टॉप एवं कार्यक्रम प्रभारी जीएस मरावी एन .एन .एस के 45 स्वयं सेवक मौजूद रहे।   कार्यक्रम प्रभारी जी एस मरावी के द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए लोगों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता  दिलाना है।  और उनके द्वारा यह भी बताया गया कि वनांचल इमलिया में यह शिविर 7 दिनों तक आयोजित किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new