रेवांचल टाईम्स :- नगरपालिका नैनपुर में आजादी का अमृत महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न किया गया वही इस कार्यक्रम में आजादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में मंडला के लाडले विधायक देव सिंह सैयाम नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंदौल उपाध्यक्ष कासिम अली एवं समस्त पार्षदों के साथ भगवती श्रीधर एवं अन्य भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे भाजपा एवं मध्य प्रदेश शासन के द्वारा योजनाओं के बारे में नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा जनता को अवगत कराया गया एवम अनेक विकास कार्यों के बारे में जनता को बताया गया साथ ही जिला पंचायत के सदस्य भगवती श्रीधर ने आम जनों को बताया गया कि इस तरह भाजपा की सरकार ने लोगों के लिए हमेशा हित का ही कार्य किया है वही नैनपुर को मिली सौगात जैसे बाईपास ओवरब्रिज एवं अन्य उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी गई कार्यक्रम में आम जनों के साथ भाजपा के सभी कार्यकर्ता नगरपालिका के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment