Breaking

revanchal times new

जायजा लेने केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का डिंडोरी आगमन हुआ


शहपुरा और डिंडोरी में कार्यकर्ताओं से की चर्चा

रेवांचल टाइम्स, डिंडोरी, 22 मई 2020, आज केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का डिंडोरी आगमन हुआ।

जिले के शाहपुरा में उन्होंने अधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आमजन से मुलाकात की और कोरोना संक्रमण की स्थिति जानी।
डिंडोरी पहुंचे श्री कुलस्ते ने विश्राम गृह में जिले के अधिकारियों से चर्चा की उसके उपरांत वे भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा कोरोना संक्रमण की स्थितियों व प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से जानकारी ली और जिले में आने वाले प्रवासी मजदूरों तथा दूसरे प्रदेशों में फंसे जिले के मजदूरों के विषय में भी चर्चा की।

शहर में किया सेनेटाइजेशन
जिला मुख्यालय में नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे सेनेटाइजशन कार्य का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने खुद भी कुछ दुकानों को सेनेटा इज किया, उनके साथ जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, पंकज सिंह तेकाम भी सेनेटाइज कार्य जनहित में करते दिखे।

रेवांचल टाइम्स से अविनाश टांडिया की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new