Breaking

revanchal times new

dindori: शहपुरा में एक ही परिवार के 03 लोग संक्रमित, 01 मरीज भोंदूटोला में मिला


जिले में चार और कोरोना पाजेटिव मिले कोरोना केस में इजाफ़ा

तीन शाहपुरा और एक डिंडोरी 


रेवांचल टाइम्स डिंडोरी, 22 मई 2020, प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में चार और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना टेस्ट हेतु जिले से भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में चार लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
अब जिले में आज सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से जिले में चिंता व्याप्त है। बताया जाता है कि एक केस डिंडोरी विकासखंड का और तीन शाहपुरा के है।
जिला चिकित्सा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुरा में मुंबई से आए हुए प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, डिंडोरी में पॉजिटिव पाए गए मरीज की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। करंजिया -1,समनापुर -2, शाहपुरा -4, बजाग -1, डिंडोरी -1, जिसमें से सबसे पहले कोरोना संक्रमित पाए गए करंजिया का मरीज स्वस्थ हो कर घर जा चुका है और अब की स्थिति में जिले में 8 कोरोना एक्टिव केस है।
रेवांचल टाइम्स से अविनाश टांडिया की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new