Breaking

revanchal times new

dindori: लॉक डाउन है जमकर करो अतिक्रमण, शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं

लोक डाउन के अवसर का भरपूर फायदा उठा रहे अतिक्रमणकारी इनके है हौसले बुलंद 
                  
       
  डिंडोरी :- इस समय महामारी के चलते शहर में लॉक डाउन है और अधिकारी महामारी जैसे कार्यों में व्यस्त हैं जिसका फायदा अतिक्रमणकारी भरपूर उठा रहे हैं यह अतिक्रमणकारी के हौसले इतने बुलंद हैं की इन्हें किसी का डर नही है वही  इनको राजनीतिक संरक्षण भी भरपूर मिल रहा है यही वजह है कि शासकीय भूमि के साथ-साथ शासकीय बिल्डिंग जनपद पंचायत मेहदबानी के शौचालय और खिड़की को बंद करते हुए दुकान का निर्माण कार्य कर रहे हैं निर्माण कार्य मे किसी भी विभाग की अनुमति नही है। अवैध दुकान निर्माण कार्य की शिकायत शिकायतकर्ता के द्वारा सभी विभाग प्रमुख को लिखित में शिकायत दर्ज कराई गई है संबंधित विभाग अब तक कोई कार्यवाही नहीं कर रहे ऐसा लगता है जैसे इन अधिकारियों की मिलीभगत औऱ संरक्षण से ही अतिक्रमण हो रहा है इसी कारण अतिक्रमणकारी के हौसले बुलंद नजर आ रहे और जो अवैध निर्माण कार्य चल रहा वह नायब तहसीलदार की नाक के नीचे निर्माण कार्य कर रहे हैं। वही शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि अवैध निर्माण कार्य को रोकने के लिए हर स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों को लिखित सूचना एवं शिकायत दर्ज कराने के बाद भी वही आज तक अतिक्रमणकारी के ऊपर कोई भी कार्यवाही की न ही आज तक काम रुका अतिक्रमण करने बाले दबंग व्यक्ति पर कोई कार्यवाही ना होना ही इससे स्पस्ट समझ आता है कि संबंधित अधिकारियों की कार्यवाही और कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं आखिर क्या वजह है जो जिले के सारे अधिकारी इस दबंग व्यक्ति के सामने बौने साबित हो रहे हैं यह विचारनीय है और चिंता का विषय भी है अगर जिम्मेदार अधिकारी इस तरह एक व्यक्ति के सामने नतमस्तक हो जाएंगे तो वह दिन दूर नहीं जो डिंडोरी जिले की सभी शासकीय कार्यालयों में दबंग व्यक्तियों का कब्जा आसानी से हो जाएगा औऱ सरकारी कामकाज के लिए उन्हें किराए के भवन में कार्यलाय संचालित होने लगेगा। औऱ प्रशासन हाथ मे हाथ रखा राह जायेगा। अबैध निर्माण कार्य की लगातार शिकायते होने के बाद भी न तो ग्राम पंचायत मेहदवानी के द्वारा कोई कार्यवाही की औऱ न किसी तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी ने कोई कार्यवाही की जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद है।

रेवांचल टाइम्स से शिवरतन कछवाहा मेंहदवानी

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new