Breaking

revanchal times new

हर्रई - छिंदवाड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक की मौके में मौत


दोनों युवक दोपहिया वाहन से डीजल लेने हर्रई पेट्रोल पंप आ रहे थे


घटना लगभग 8:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों युवक की घटनास्थल पर ही मौत

हर्रई - छिंदवाड़ा मार्ग पर कोकनपाठ (झंडा) के पास लगभग 8:30 वजे‌ सड़क हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक  मौत हुई दोनों मृतक हर्रई जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसुरिया निवासी अभिषेक पिता लच्छी मरकाम उम्र 18 वर्ष दूसरा मृतक रामलाल पिता टेकचंद मसकोले निवासी बसुरिया
जोकि अपनी दोपहिया वाहन से डीजल लेने हर्रई की ओर आ रहे थे तभी नरसिंहपुर की ओर से चले आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के द्वारा टक्कर मारी गई जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटनास्थल पर हर्रई थाना प्रभारी केके त्रिवेदी एवं पुलिस स्टाफ व डायल हंड्रेड सहित घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर दोनों के शवों को शबग्रह पहुंचाया गया दोनों मृतकों का सुवह पोस्टमार्टम होगा एवं अज्ञात वाहन की तलाशी के संवध मे संबंधित थाना क्षेत्र एवं दोनों टोल प्लाजाओ पर वाहनो की चेकिंग की जा रही है।
                    राजेश नेमा छिंदवाड़ा

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new