Breaking

revanchal times new

पांढुर्णा में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश, करीब 200 किलो महुआ लाहन नष्ट

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

पांढुर्णा में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश, करीब 200 किलो महुआ लाहन नष्ट

रेवांचल टाइम्स, पांढुर्णा

पांढुर्णा में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश, करीब 200 किलो महुआ लाहन नष्ट

पांढुर्णा जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में पांढुर्णा वृत्त में हुई कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण के अड्डों को ध्वस्त किया गया।

नालों और जंगलों में मिला महुआ लाहन

आबकारी दल ने नालों के किनारे और जंगलों की झाड़ियों में छिपाकर रखी गई शराब निर्माण सामग्री बरामद की। यहां हाथभट्टी महुआ शराब बनाने के लिए सामग्री जुटाई गई थी। टीम को मौके से लगभग 200 किलोग्राम महुआ लाहन मिला।

नियमों के तहत लाहन का नमूना सुरक्षित रखा गया और शेष करीब 200 किलो सामग्री मौके पर ही नष्ट कर दी गई। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(च) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है।

हाईवे के ढाबों और मदिरा दुकानों की जांच

अभियान के दौरान स्थानीय मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण भी किया गया। आबकारी दल ने हाईवे किनारे संचालित ढाबों पर पहुंचकर सघन तलाशी और जांच की। इस जांच का उद्देश्य असामाजिक गतिविधियों तथा अवैध मदिरा के सेवन और परिवहन पर रोक लगाना था।

कार्रवाई में शामिल रही आबकारी टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल, आबकारी आरक्षक मुकेश राहांगडाले और अंकुश मरावी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विभाग के अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और अवैध विक्रय के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेंगे।

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new