Breaking

revanchal times new

बिछिया में अवैध शराब का कारोबार बेनकाब, 8 लाख की बोलेरो सहित आरोपी गिरफ्तार


60 लीटर 840 एमएल देशी-अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा वाहन; कुल 8.42 लाख रुपये का मशरूका जब्त

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बिछिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 लीटर 840 एमएल देशी-अंग्रेजी शराब और 8 लाख रुपये कीमत की बोलेरो वाहन जब्त की है। मामले में पुलिस ने ग्राम कुटरवानी निवासी 28 वर्षीय लखन साहू को गिरफ्तार किया है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 8 लाख 42 हजार 90 रुपये बताई गई है।



पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर को ग्राम घुटास में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिछिया की ओर से सफेद बोलेरो में कार्टूनों और बैग में शराब भरकर घुटास की तरफ ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम पड़रिया के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो क्रमांक MP 51 ZF 9526 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की पिछली सीट पर रखे पांच खाकी कार्टून और दो बैग से विभिन्न ब्रांड की देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने शराब की अनुमानित कीमत 42 हजार 90 रुपये तथा बोलेरो की कीमत 8 लाख रुपये आंकी है। आरोपी लखन साहू के विरुद्ध थाना बिछिया में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के निर्देशन, एसडीओपी बिछिया सौरभ तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी शत्रुघ्न मिश्रा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सउनि कलिग्राम उइके, प्रधान आरक्षक उमेश कुमार सरौते, प्रधान आरक्षक अजय झारिया एवं आरक्षक मानसिंह परस्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बिछिया पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। साथ ही आमजन से ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new