Breaking

revanchal times new

नर्मदा परिक्रमा की सफलता हेतु 108 हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न



हनुमान भक्ति में भावविभोर हुए श्रद्धालु, नर्मदा भक्तों की आँखें हुईं अश्रुपूरित


रेवांचल टाईम्स - जबलपुर। श्री नर्मदा संकीर्तन परिक्रमा समिति जबलपुर द्वारा आगामी धार्मिक आयोजन की भव्य सफलता एवं निर्विघ्न संपन्नता हेतु समिति संरक्षक परम पूज्य जगतगुरु स्वामी राघव देवाचार्य जी महाराज के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में निरंतर तैयारियाँ की जा रही हैं।

समिति सचिव देवेंद्र नेमा ने बताया कि आज कार्तिक मास की नरक चतुर्दशी के पावन अवसर पर कछपुरा गढ़ा स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में संस्थापक पंडित मनमोहन दुबे के सानिध्य में परिक्रमा के संचालक भगवान श्री हनुमान जी महाराज की आराधना की गई। इस दौरान “संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा” के भक्तिमय गुणगान के साथ 108 हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ संपन्न हुआ।

पाठ के दौरान उपस्थित समस्त श्रद्धालु भक्ति एवं श्रद्धा में भावविभोर हो उठे। भगवान श्री हनुमान जी महाराज की आराधना में अनेक नर्मदा भक्तों की आँखें अश्रुपूरित हो गईं तथा संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।

उन्होंने बताया कि आगामी बैकुंठ चतुर्दशी, दिनांक 23 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली भव्य नर्मदा परिक्रमा की सफलता, मंगलमय आयोजन एवं समस्त श्रद्धालुओं के कल्याण हेतु श्रद्धापूर्वक प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मोहित तिवारी, सचिव देवेंद्र नेमा,संजय गौतम,पुजारी संजय पांडे,चंद्रशेखर शर्मा,मनोज पाटकर,जित्तु गुप्ता,नरेंद्र सिंह जी वासु बाबा,गोपी सिंह ठाकुर,सत्य प्रकाश नामदेव, कृष्णा उपाध्य,के एल दीक्षित,अमित विश्नोई,प्रवीण नेमा,आदेश दीक्षित,मोहित पटेल,अतुल पटेल प्रकाश हर्डिंकर,प्रभाकर चतुर्वेदी,अनिल सुहाने,राजेश असाटी,डॉ.संदीप नेमा सहित अन्य श्रद्धालु एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new