Breaking

revanchal times new

मंगली में एसकेडीवी मिशन की बैठक, प्रस्तावित पदयात्रा पर चर्चा और कार्यकारिणी का गठन

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

मंगली में एसकेडीवी मिशन की बैठक, प्रस्तावित पदयात्रा पर चर्चा और कार्यकारिणी का गठन

मंगली में एसकेडीवी मिशन की बैठक संपन्न

दैनिक रेवांचल टाइम्स | बिछिया (मंडला)।

मंगली में एसकेडीवी मिशन की बैठक, प्रस्तावित पदयात्रा पर चर्चा और कार्यकारिणी का गठन

ग्राम मंगली, तहसील बिछिया, जिला मंडला में 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को एसकेडीवी मिशन मध्यप्रदेश की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मध्यप्रदेश राज्य उपप्रतिनिधि महंत सोनादास साहेब एवं जिला मंडला प्रतिनिधि तुलसीराम पड़वार की उपस्थिति में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।

प्रस्तावित पदयात्रा की तैयारियों पर विचार-विमर्श

बैठक का प्रमुख केंद्र पंथ श्री हुजूर उदित मुनिनाम साहेब जी की प्रस्तावित पदयात्रा रही। यह पदयात्रा सद्गुरु कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से कबीर बाड़ा, मंडला तक निकाली जानी है। पदयात्रा की तैयारियों, संगठन की भूमिका एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर उपस्थित प्रतिनिधियों ने विचार-विमर्श किया।

ग्राम समिति एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन

बैठक के दौरान ग्राम मंगली में एसकेडीवी मिशन की ग्राम समिति तथा ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं एवं प्रतिनिधियों ने मिशन की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के प्रति अपनी सहभागिता व्यक्त की।

बैठक में कन्हैया दास माहेश्वरी, कृष्णा बाई, रविन्द्र भासंत, एवन झारिया, रतन पड़वार, समीर माहेश्वरी, रवि झारिया, मुकेश धारवैया, मायादास, पारस झारिया, चमेली बाई रुसा, प्रेम धन्यंजय, मोतीनाला क्षेत्र के वरिष्ठ भूदर दास, अलकारी दास, माखन पड़वार, संतोष सर्वे, अंतू झरिया, भंगा दास, नैन सिंह झरिया, महेश, सुरेश माहेश्वरी, बंशी दास धारवैया, सुनील मानिकपुरी राजों, नीरज यादव (जिला परोपकारी एवं जिला सलाहकार, मंडला) तथा आलम दास धार्या सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में सद्गुरु कबीर साहेब के विचारों, आध्यात्मिक संदेश एवं मिशन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संगठनात्मक सहभागिता पर जोर दिया गया।

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new