Breaking

revanchal times new

मंडला में गांव-गांव विराजीं मां जगतजननी, जय माता दी के जयकारों से गूंजा जिला

मंडला में गांव-गांव विराजीं मां जगतजननी, जयकारों से गूंजा जिला

गली-मोहल्लों से ग्रामीण अंचलों तक सजे दुर्गा पंडाल, श्रद्धालुओं में उत्साह

दैनिक रेवांचल टाइम्स, मंडला। शक्ति की आराधना के पावन पर्व नवरात्रि पर मंडला जिला मां जगतजननी की भक्ति में सराबोर है। जिला मुख्यालय से लेकर दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। गली-चौबारों, मोहल्लों और सार्वजनिक दुर्गा पंडालों में माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु नौ दिनों तक माता की आराधना में लीन रहेंगे।



गांव-गांव में भक्ति का उल्लास

जिलेभर में दुर्गा समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। माता रानी की मनमोहक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सुबह-शाम आयोजित आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों की धूम

नवरात्रि पर्व को लेकर बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह है। कहीं भजन-कीर्तन की तैयारियां चल रही हैं, तो कहीं सामूहिक आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दुर्गा समितियों के सदस्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में जुटे हुए हैं।

आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश

नवरात्रि पर्व धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का भी अवसर है। मां दुर्गा की आराधना के माध्यम से श्रद्धालु सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना कर रहे हैं।

मां जगतजननी की भक्ति में डूबा मंडला जिला, चारों ओर गूंज रहा जय माता दी का जयघोष।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new