मंगली में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का शिविर, 8 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ग्रामीण विकास को मिली गति, शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी
मंडला जिले के मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मनोरी के पोषक ग्राम मंगली में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इसके साथ ही क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया।
शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाना और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लिया।
चार विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक सुविधाओं के विकास के लिए चार निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों में सामुदायिक भवन, रंगमंच और चौपाल फर्श निर्माण शामिल हैं।
01. दुर्गा सामुदायिक भवन निर्माण
ग्राम पंचायत भीमडोंगरी के सरई पड़ाव में दुर्गा सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
02. खेर माई रंगमंच निर्माण
कलवा खेरो में खेर माई रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
03. चौपाल फर्श निर्माण
गुरु महाराज दरबार में चौपाल फर्श निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
04. सरई टोला में रंगमंच निर्माण
ग्राम पंचायत इंद्री के सरई टोला में खेर माई रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
चार विकास कार्यों का लोकार्पण
शिविर के अवसर पर चार विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। इन कार्यों से संबंधित गांवों में निस्तार, जल निकासी और सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधाएं बेहतर होने की उम्मीद है।
01. सास-बहू तालाब में घाट निर्माण
ग्राम पंचायत भीमडोंगरी के सास-बहू तालाब में घाट निर्माण कार्य का लोकार्पण।
02. कलवा खेरो में नाली निर्माण
कलवा खेरो में निर्मित नाली का लोकार्पण किया गया।
03. खेरमाई रंगमंच निर्माण
ग्राम पंचायत मनोरी में खेरमाई रंगमंच निर्माण कार्य का लोकार्पण।
04. कबीर मोहल्ले में नाली निर्माण
मंगली के कबीर मोहल्ले में नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंडला लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत मंडला के अध्यक्ष संजय कुशराम, बिछिया के पूर्व विधायक एवं भाजपा मंडला के महामंत्री पंडित सिंह धुर्वे, भाजपा मंडल मवई के अध्यक्ष प्रहलाद मरकाम, सांसद प्रतिनिधि विपिन राय, जनपद सदस्य अनंत सिंह राठौर एवं हरे सिंह पंद्रे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुन्ना मरकाम, अक्षय परते, चंद्र कुमार झरिया, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती रेखा धुर्वे, ओमप्रकाश मरावी, करन सिंह मरावी, सहस राम धुर्वे, सोहन मरावी, आलम दास धारया, नीलेश यादव, गणेश मरावी, हीरा सैयाम एवं सुरेंद्र धुर्वे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद रहे।
शासकीय योजनाओं का लाभ लेने ग्रामीणों से अपील
शिविर में उपस्थित अतिथियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही पात्र हितग्राहियों से संबंधित योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई।
कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि शासन की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक गांव और जरूरतमंद परिवार तक पहुंचे, ताकि पात्र नागरिक योजनाओं से वंचित न रहें।
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने तथा शासन और ग्रामीणों के बीच संवाद बढ़ाने का प्रयास किया गया।
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और ग्रामीण सुविधाओं का विस्तार ही अभियान का प्रमुख उद्देश्य।
