अजमेर शरीफ में बैडमिंटन कोच जावेद खान ने टेका माथा, छिंदवाड़ा की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में की जियारत, जिले में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की की कामना
दैनिक रेवांचल टाइम्स, छिंदवाड़ा। राजस्थान के अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में छिंदवाड़ा के बैडमिंटन कोच जावेद खान ने हाजिरी देकर जिलेवासियों की सुख-शांति, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं।
दरगाह में जियारत के दौरान उन्होंने छिंदवाड़ा जिले के सभी नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने दुआ की कि जिले में हमेशा आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भाव और अमन-चैन का माहौल बना रहे।
हर परिवार की खुशहाली और तरक्की के लिए मांगी दुआ
ख्वाजा गरीब नवाज के आस्ताने पर जावेद खान ने जिले के प्रत्येक परिवार की खुशहाली, आर्थिक उन्नति और सभी नागरिकों की जायज मुरादें पूरी होने की दुआ मांगी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा उनके लिए एक परिवार की तरह है। अजमेर शरीफ में उन्होंने पूरे जिले की भलाई, तरक्की और सुख-शांति के लिए विशेष दुआ की है।
आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखने की अपील
बैडमिंटन कोच जावेद खान ने क्षेत्रवासियों से एक-दूसरे की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ करने तथा समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों के बीच आपसी सम्मान और भाईचारा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। सभी के सहयोग और सद्भाव से ही जिले में शांति और खुशहाली का वातावरण बना रह सकता है।
अमन-चैन, मोहब्बत और भाईचारे से आबाद रहे छिंदवाड़ा!
