ग्राम धनौली में विधि-विधान से विराजीं मां दुर्गा, भक्तिमय हुआ माहौल
शारदीय नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
दैनिक रेवांचल टाइम्स, मंडला। जिले के घुघरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घोरेघाट के पोषक ग्राम धनौली में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना श्रद्धा और विधि-विधान के साथ की गई। माता की स्थापना के साथ ही गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया।
जय सिंह मरावी सहित ग्रामीणों ने की पूजा-अर्चना
मां दुर्गा की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाकर धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। स्थापना कार्यक्रम में जय सिंह मरावी सहित अन्य सदस्य और ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने माता के चरणों में शीश नवाकर गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
नवरात्र पर्व को लेकर ग्रामीणों में उत्साह
शारदीय नवरात्र के अवसर पर ग्राम धनौली में धार्मिक उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु भक्तिभाव से मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। माता की स्थापना से गांव में श्रद्धा, आस्था और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।
