Breaking

revanchal times new

नर्मदा परिक्रमा की तैयारियां तेज, जबलपुर में समिति के 27 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

नर्मदा परिक्रमा की तैयारियां तेज, जबलपुर में समिति के 27 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

जबलपुर। आगामी 23 नवंबर 2026, सोमवार को बैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर महर्षि गौतम आश्रम, गोपालपुर, भेड़ाघाट से आयोजित होने वाली नर्मदा परिक्रमा की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, स्नेह नगर में श्री नर्मदा संकीर्तन परिक्रमा समिति, जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

नर्मदा परिक्रमा की तैयारियां तेज, जबलपुर में समिति के 27 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

बैठक में परम पूज्य श्रीमद् जगद्गुरु स्वामी राघव देवाचार्य जी महाराज को समिति का संरक्षक नियुक्त किया गया। संकीर्तनाचार्य पंडित मनमोहन दुबे के सानिध्य में संगठन का विस्तार करते हुए 27 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। अनुभवी पदाधिकारियों के साथ युवाओं को भी जिम्मेदारी दी गई है।

समन्वय और सेवाभाव से आयोजन सफल बनाने पर जोर

समिति अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि परिक्रमा की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी सदस्य आपसी समन्वय, अनुशासन एवं सेवाभाव से आयोजन को सफल बनाएंगे।

प्रमुख दायित्वों की घोषणा

संयोजक संजय गौतम, सह-संयोजक सत्य प्रकाश नामदेव, उप-संयोजक विवेक अग्रवाल, मुख्य व्यवस्थापक अवधेश खरे और सह-व्यवस्थापक नवीन श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रशासनिक प्रभारी शंकर नामदेव, सह-प्रशासनिक प्रभारी शशांक अग्रवाल (राजू), जनसंपर्क अधिकारी मोहित कुमार लोधी तथा सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी आदेश दीक्षित बनाए गए हैं।

प्रचार-प्रसार संयोजक देवव्रत सोनी, सह-प्रचार-प्रसार संयोजक पवन साहू, कार्यालय प्रमुख अतुल कुमार पटेल, मंच व्यवस्था प्रमुख अरविंद अग्रवाल एवं सह-मंच व्यवस्था प्रमुख आकाश अग्रवाल को दायित्व दिया गया है।

बैठक में अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मोहित तिवारी, सचिव देवेंद्र नेमा सहित पप्पू चौबे, विशाल पंड्या, अजय पांडे एवं नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मां नर्मदा की महिमा, हरिनाम संकीर्तन तथा नर्मदा नदी के संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new