Breaking

revanchal times new

138वें वर्ष में प्रवेश कर रही छिंदवाड़ा की ऐतिहासिक श्रीरामलीला, 7 अक्टूबर से 4K में होगा सीधा प्रसारण

138वें वर्ष में प्रवेश कर रही छिंदवाड़ा की ऐतिहासिक श्रीरामलीला, 7 अक्टूबर से 4K में होगा सीधा प्रसारण

45 दिनों के अभ्यास के बाद 14 दिवसीय लीला का शुभारंभ, विजयादशमी पर 20 अक्टूबर को होगा भव्य समापन

रेवांचल टाइम्स, छिंदवाड़ा। सनातन संस्कृति और प्रभु श्रीराम के आदर्शों को संजोए ‘श्री रामलीला मंडल, छिंदवाड़ा’ अपने गौरवशाली 138वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस वर्ष 14 दिवसीय श्रीरामलीला का शुभारंभ 7 अक्टूबर से होगा, जबकि समापन 20 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व पर किया जाएगा।



45 दिनों से कलाकार कर रहे अभ्यास

मंडल के मुख्य निर्देशक श्रांत चंदेल ने बताया कि कलाकार पिछले 45 दिनों से लगातार अभ्यास कर रहे हैं। मंचन को भव्य और प्रभावशाली बनाने के लिए संवाद, अभिनय, संगीत और मंच व्यवस्था पर विशेष तैयारी की गई है।

देश-विदेश के श्रद्धालु 4K में देख सकेंगे रामलीला

मंडल के प्रवक्ता ऋषभ स्थापक ने बताया कि इस बार छिंदवाड़ा की ऐतिहासिक रामलीला का अत्याधुनिक 4K क्वालिटी में सीधा प्रसारण डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। इससे देश-विदेश में रहने वाले श्रद्धालु भी श्रीरामलीला का लाइव दर्शन कर सकेंगे।

कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष बढ़ा

मंडल अध्यक्ष अरविंद राजपूत की उपस्थिति एवं अशोक कुमार माहोरे की अध्यक्षता में आयोजित वार्षिक बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल अगले तीन वर्षों के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

अयोध्या और जबलपुर मंचन का आय-व्यय प्रस्तुत

बैठक में कोषाध्यक्ष सुभाष साहू ने विगत वर्ष अयोध्या धाम और जबलपुर में हुए मंचन का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान आगामी आयोजन की व्यवस्थाओं और तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सतीश दुबे ‘लाला’, विजय आनंद दुबे, मयंक चौरसिया, राजेंद्र आचार्य, रोहित द्विवेदी और अनिल सेठिया सहित मंडल के पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन तरुण जैन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन समन द्विवेदी द्वारा किया गया।

138 वर्षों की परंपरा, 14 दिनों की लीला और अब 4K में दुनिया तक पहुंचेगा छिंदवाड़ा का राममय मंचन

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new