Breaking

revanchal times new

छिंदवाड़ा के बैडमिंटन खिलाड़ियों का बढ़ा हौसला, इनरव्हील क्लब ने ट्रॉफी-मेडल और स्पोर्ट्स किट से किया सम्मानित

छिंदवाड़ा के बैडमिंटन खिलाड़ियों का बढ़ा हौसला, इनरव्हील क्लब ने किया सम्मानित

इंदौर और सतना में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे जिले के खिलाड़ी

रेवांचल टाइम्स, छिंदवाड़ा। जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में इनरव्हील क्लब 304 की ओर से जूनियर खिलाड़ियों को ट्रॉफी, शील्ड, मेडल एवं स्पोर्ट्स किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।



इन खिलाड़ियों को मिला विशेष सम्मान

जूनियर प्रतियोगिता में मन्नत डोडानी, जिया राजपूत, जान्हवी विश्वकर्मा, सम्भवी सोनी, अरना नागोत्रा, स्वेच्छा हेड़ाऊ, राहुल सिसोदिया, रुबल हरदिया, आरव शर्मा एवं अंश अग्रवाल को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।

इंदौर में 7 अक्टूबर से राज्य जूनियर टूर्नामेंट

बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक इंद्रजीत सिंह बैस ने बताया कि छिंदवाड़ा के सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी 7 अक्टूबर से इंदौर में आयोजित मध्यप्रदेश राज्य जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

इसके अलावा आगामी दिनों में सतना में आयोजित होने वाले सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में भी छिंदवाड़ा के खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

सम्मान समारोह के दौरान इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सहित क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी इंदौर और सतना में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।

छिंदवाड़ा के खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे दम

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new