Breaking

revanchal times new

ग्राम पंचायत इंदौरी में विधिक साक्षरता शिविर, निःशुल्क कानूनी सहायता और लोक अदालत की दी जानकारी

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

ग्राम पंचायत इंदौरी में विधिक साक्षरता शिविर, निःशुल्क कानूनी सहायता और लोक अदालत की दी जानकारी

इंदौरी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

ग्राम पंचायत इंदौरी में तहसील विधिक सेवा समिति शहपुरा द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिंडोरी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

ग्राम पंचायत इंदौरी में विधिक साक्षरता शिविर, निःशुल्क कानूनी सहायता और लोक अदालत की दी जानकारी

शिविर में कर्नल सिंह श्याम, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड शहपुरा के अतिरिक्त न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह, मिडिएशन और नेशनल लोक अदालत सहित विभिन्न विषयों पर कानूनी जानकारी दी।

न्यायाधीश ने उपस्थित लोगों के प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस दौरान आगामी 12 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी गई।

शिविर में काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में ग्राम पंचायत इंदौरी का विशेष योगदान रहा।

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new