Breaking

revanchal times new

छिंदवाड़ा के वृद्धाश्रम में 90 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच, 13 के मोतियाबिंद का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

छिंदवाड़ा के वृद्धाश्रम में 90 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच, 13 के मोतियाबिंद का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

रेवांचल टाइम्स | छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा के वृद्धाश्रम में 90 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच, 13 के मोतियाबिंद का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चिकित्सा प्रकोष्ठ, मध्य प्रदेश के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल के जन्मदिवस पर छिंदवाड़ा चिकित्सा प्रकोष्ठ की टीम ने स्थानीय वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर में वृद्धाश्रम के 90 बुजुर्गों तथा आश्रम स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

जांच के साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण

डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्गों और स्टाफ की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनीं। जांच के बाद आवश्यक उपचार दिया गया और निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

13 बुजुर्गों में मोतियाबिंद की पुष्टि

विशेष नेत्र परीक्षण के दौरान 13 बुजुर्गों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने इन सभी मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कराने का निर्णय लिया है। आयोजन की जानकारी के अनुसार, इन मरीजों को परसों लायंस हॉस्पिटल, परासिया ले जाया जाएगा, जहां उनके ऑपरेशन कराए जाएंगे।

बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद

जन्मदिवस पर आयोजित इस सेवा कार्य को देखकर डॉ. विशाल सिंह बघेल अभिभूत नजर आए। शिविर में उपस्थित बुजुर्गों ने उन्हें दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया और पहल के लिए प्रसन्नता व आभार व्यक्त किया।

इनकी रही भागीदारी

कार्यक्रम प्रदेश सह संयोजक डॉ. कृष्ण हरजानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में डॉ. हितेश मिश्रा, डॉ. मयंक साहू, डॉ. राजेश राय और डॉ. अजीत ने सेवाएं दीं। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

आयोजन में “सेवा ही संगठन—बुजुर्गों की सेवा, हमारे लिए सौभाग्य” का संदेश दिया गया।

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new