Breaking

revanchal times new

रामटेक में शिवसेना (शिंदे गुट) की बैठक, आगामी चुनावों की तैयारी पर आशीष जायसवाल ने दिया मार्गदर्शन

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

रामटेक में शिवसेना (शिंदे गुट) की बैठक, आगामी चुनावों की तैयारी पर आशीष जायसवाल ने दिया मार्गदर्शन

रेवांचल टाइम्स, छिंदवाड़ा

रामटेक में शिवसेना (शिंदे गुट) की बैठक, आगामी चुनावों की तैयारी पर आशीष जायसवाल ने दिया मार्गदर्शन

आगामी चुनावों की रणनीतियों और पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर रामटेक में शिवसेना (शिंदे गुट) की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिला अध्यक्ष बिज्जू दाई एवं महिला जिला अध्यक्ष प्रिया सिंगारे ने महाराष्ट्र सरकार के राज्यमंत्री आशीष जायसवाल से उनके रामटेक (नागपुर) स्थित निवास पर औपचारिक एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।

चुनावी तैयारियों और संगठन विस्तार पर चर्चा

मुलाकात के दौरान आने वाले चुनावों की पूर्व तैयारियों, जमीनी स्तर पर पार्टी के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की भावी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में आशीष जायसवाल ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने आगामी चुनाव में विजय हासिल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनसेवा का भाव ही पार्टी की असली ताकत है।

हर स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की बात

जिला अध्यक्ष बिज्जू दाई और महिला जिला अध्यक्ष प्रिया सिंगारे ने मंत्री के मार्गदर्शन को शिरोधार्य करते हुए कहा कि उनके अनुभवों और निर्देशों के अनुसार पार्टी को हर स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी पूर्ण मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।

इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new