Breaking

revanchal times new

प्राइवेट एंबुलेंस चालक से मारपीट और लूट करने वाले 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त वर्ना कार जब्त




 रेवांचल टाइम्स​छिंदवाड़ा|थाना देहात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राइवेट एंबुलेंस चालक पर जानलेवा हमला, तोड़फोड़ और लूटपाट करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई वर्ना कार और लूटी गई रकम में से नगदी बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।


​एंबुलेंस टकराने के बहाने की गुंडागर्दी और लूट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मुन्ना उर्फ अनिल पवार 28 वर्ष, निवासी ईएलसी चौक अपनी प्राइवेट एंबुलेंस (MP37BB0702) लेकर मरीज लेने विवांता अस्पताल जा रहा था। तभी अस्पताल के सामने आगे चल रही एक सफेद वर्ना कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे एंबुलेंस कार से टकरा गई। इसके बाद वर्ना कार सवार युवकों ने विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करते हुए चालक मुन्ना को जबरन उसकी ही एंबुलेंस में बैठाकर रानी कामथ ग्राउंड ले गए।


​वहां आरोपियों ने चालक के साथ लात-घूंसों और लोहे की रॉड से बेदर्दी से मारपीट की, जिससे उसके होंठ, ठुड्डी और पैर में गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने एंबुलेंस के कांच और हेडलाइट तोड़ दिए तथा गाड़ी को पेड़ से टकराकर भारी नुकसान पहुँचाया। इसके बाद आरोपी पीड़ित का ओप्पो मोबाइल, जेब में रखे 12,000 रुपये नगद, एंबुलेंस की बैटरी और ऑक्सीजन सिलेंडर लूटकर फरार हो गए।


​पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी

पीड़ित की शिकायत पर थाना देहात में अपराध क्रमांक 509/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने हुलिए के आधार पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। प्रार्थी द्वारा शिनाख्त किए जाने के बाद दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

​गिरफ्तार आरोपी

​अभिषेक चौकसे (पिता दिमागचंद चौकसे), उम्र 25 वर्ष, निवासी रानीकामठ (पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज)।

​सतिन डेहरिया (पिता नारद डेहरिया), उम्र 28 वर्ष, निवासी चमन मोहल्ला, गुरैया।

​बरामदगी

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई वर्ना कार और आरोपियों के पास से 1,000 रुपये नगद जब्त किए हैं।


सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई और आरोपियों को त्वरित पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक जी. एस. राजपूत, उनि महेश अहिरवार, सउनि संदीप राजपूत, आरक्षक सौरभ (779) और आरक्षक पन्नालाल (870) की विशेष भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post