सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने कसी कमर, मंडल से बूथ और हर परिवार तक पहुंचने की बनी कार्ययोजना
जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड ने छह मंडलों में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ की विस्तृत बैठक; सेवा, संपर्क और संवाद को अभियान की मूल भावना बताया
रेवांचल टाइम्स, पांढुर्णा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण एवं संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर संगठन ने मंडल स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं।
इसी क्रम में सौसर, रामाकोना, लोधीखेड़ा, पीपला नारायणवार, मोहखेड़ और लिंगा मंडल में कार्यशालाओं एवं मंडल कार्यसमिति बैठकों का आयोजन किया गया।
बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने अभियान की कार्ययोजना, संगठनात्मक विस्तार, दायित्व निर्धारण और बूथ स्तर तक प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की।
कार्यकर्ता संगठन की मूल शक्ति — संदीप मोहोड
जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि संगठन की मूल शक्ति उसके समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता हैं। जब कार्यकर्ता संगठन के विचार और उद्देश्य को आत्मसात कर समाज के बीच सेवा, संपर्क और संवाद के माध्यम से कार्य करता है, तब संगठन का विस्तार केवल संख्या में नहीं बल्कि समाज के विश्वास और आत्मीयता में भी होता है।
केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि सेवा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग से आत्मीय संबंध स्थापित करना और संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सशक्त बनाना।
मोहोड ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व का पूर्ण निष्ठा और समयबद्धता के साथ निर्वहन करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को मंडल से बूथ और बूथ से प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सेवा, संपर्क और संवाद रहेगा अभियान का केंद्र
जिला अध्यक्ष ने कहा कि सेवा, संपर्क और संवाद के माध्यम से जन-जन तक पहुंचना ही अभियान की मूल भावना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए अभियान को प्रभावी बनाने की अपील की।
✓ मंडलवार कार्ययोजना तैयार करना
✓ बूथ स्तर की तैयारियों की समीक्षा
✓ कार्यकर्ताओं के दायित्व तय करना
✓ संगठनात्मक विस्तार पर जोर
✓ सेवा कार्यक्रमों को परिवार स्तर तक पहुंचाना
✓ संपर्क और संवाद को मजबूत करना
छह मंडलों में कार्ययोजना पर हुआ मंथन
सौसर, रामाकोना, लोधीखेड़ा, पीपला नारायणवार, मोहखेड़ और लिंगा मंडल में आयोजित बैठकों में अभियान की मंडलवार कार्ययोजना, बूथ स्तर की तैयारियों, संगठनात्मक विस्तार तथा कार्यकर्ताओं के दायित्वों को लेकर विस्तारपूर्वक मंथन किया गया।
वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
बैठकों में पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड, वरिष्ठ नेता राजू परमार, संतोष जैन, मोरेश्वर मर्सकोले, राजेन्द्र भक्ते, हरीश बत्रा, जनपद पंचायत सौसर अध्यक्ष संजय भुते, जिला महामंत्री देवेन्द्र गायकवाड़, जिला उपाध्यक्ष दीपक कामडे, जिला मंत्री उषा भमोरे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विलास खिरडकर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेश्वर कवरेती सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा पूर्व जिला महामंत्री राहुल मोहोड, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता विलास घोंघे, जनपद पंचायत मोहखेड़ अध्यक्ष कृष्णा डिगरसे, जिला सह कोषाध्यक्ष एवं मोहखेड़ मंडल प्रभारी विलास घोंघे, वरिष्ठ नेता मदन साहू, लखन डोंगरे, राजू पवार भी मौजूद रहे।
मंडल अध्यक्षों में दर्शन झाड़े, नामदेव पाल, प्रभाकर बोबडे, सदानंद डोंगरे, गगन घडकरे और घनश्याम कड़वे सहित मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, बूथ अध्यक्ष एवं अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभियान का फोकस केवल बैठकों तक सीमित न रहकर बूथ और परिवार स्तर तक पहुंच बनाने पर है। भाजपा नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से सेवा, संपर्क और संवाद को अभियान की मुख्य धुरी बनाते हुए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है।
