Breaking

revanchal times new

मंडला में श्रीकृष्ण पर्व पर भव्य भजन संध्या, राधा-कृष्ण मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब





दैनिक रेवांचल टाईम्स - मंडला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, भोपाल के मार्गदर्शन में मंडला नगर के सिंहवाहिनी वार्ड, बुधवारी चौक स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में भजन संध्या का भव्य आयोजन  किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त शामिल हुए। भजन संध्या का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ संजय कुशराम ,नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश सोनी,सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कांस्कार, नगर उपाध्यक्ष संजय गुप्ता कृष्ण मंदिर के पुजारी पंडित राहुल शुक्ला ने भगवान श्री कृष्ण के चित्र में माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर  किया।इस अवसर पर ओम युवा मंडल के कलाकारों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेट कर स्वागत किया। भजन संध्या के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर संजय कुशराम एवं नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने अपने संबोधन में कहा की कृष्ण  पाथेय न्यास भोपाल द्वारा मंडला में कृष्ण पर्व का आयोजन किया जाना एक अच्छी परंपरा की शुरुआत है इन कार्यक्रमों से हम सभी को भगवान कृष्ण की भक्ति के लिए प्रेरणा मिलती है साथ ही जन्माष्टमी जैसे प्रमुख पर्व पर एक अलग अनुभूति का अनुभव मिला, भजन संध्या में भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और उनके चरित्र पर हुई मनमोहक प्रस्तुति से  पूरा वातावरण कृष्ण मय लग रहा है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग  के इस अभिनव प्रयास के लिए साधुवाद  देते हुए स्थानीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति की सराहना की।भजन संध्या में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधी गण सहित  बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त उपस्थित थे।

                  सुधीर कसार

         कार्यक्रम संयोजक मंडला

Post a Comment

Previous Post Next Post