Breaking

revanchal times new

रांझी में 27 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का आरोप, मोहल्ले का युवक गिरफ्तार

रेवांचल टाइम्स | जबलपुर

रांझी में 27 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का आरोप, मोहल्ले के युवक पर FIR; गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश

पीड़िता पति और जेठ के साथ पहुंची थाने; पुलिस ने मेडिकल परीक्षण और प्रारंभिक साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, महिला उपनिरीक्षक कर रही मामले की विवेचना

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय महिला के साथ उसके ही मोहल्ले में रहने वाले एक युवक द्वारा कथित तौर पर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना की जानकारी पर पीड़िता अपने पति और जेठ के साथ थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी।



शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर सोनू चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई विवेचना

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विवेचना महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और घटना से संबंधित तथ्यों एवं आवश्यक साक्ष्यों को जुटाने की कार्रवाई की।

पुलिस ने शिकायत में नामजद आरोपी सोनू चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तथा उसका भी मेडिकल परीक्षण कराया। इसके साथ ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

प्रारंभिक कार्रवाई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी सोनू चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना अभी जारी है।

जांच के बाद स्पष्ट होंगे पूरे तथ्य
पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post