Breaking

revanchal times new

विद्या भूमि पब्लिक स्कूल में गरिमा और उत्साह के साथ मना 'शिक्षक दिवस'



रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|स्थानीय विद्या भूमि पब्लिक स्कूल में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस 'शिक्षक दिवस' के रूप में अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल शिक्षकों के आत्मीय एवं भव्य स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर आयोजित विशेष सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. राधाकृष्णन के प्रेरक जीवन और शिक्षा जगत में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।


​गुरुजनों का मार्गदर्शन ही राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधार - प्रबंधन

समारोह में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शेषराव यादव, एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. (श्रीमती) विजया यादव, तकनीकी निदेशक विशेष यादव, प्राचार्य एवं उप-प्राचार्य सहित विद्या भूमि परिवार की प्रबंध समिति के सभी सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।


उपस्थित अतिथियों ने शिक्षक वृंद को 'शिक्षक दिवस' की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों के चरित्र और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। समाज और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव अतुलनीय रहेगा। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने विविध प्रस्तुतियों और आभार संदेशों के माध्यम से अपने प्रिय गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व कृतज्ञता व्यक्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post