मंडल के प्रत्येक बूथ में सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होगा सेवा संकल्प अभियान: लीला बजोलिया
सांसद कार्यालय में हुई भाजपा छिंदवाड़ा नगर मंडल गुलाबरा की मासिक संगठनात्मक बैठक
सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की टोलियां घोषित, बनी विस्तृत कार्ययोजना
रेवांचल टाइम्स | छिंदवाड़ा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा छिंदवाड़ा नगर मंडल गुलाबरा की मासिक संगठनात्मक बैठक सांसद कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ उपस्थितजनों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन कर किया।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर होना चाहिए और शक्ति केंद्रों की बैठकें भी नियमित रूप से आयोजित होती रहनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक मंडल के प्रत्येक बूथ में सेवा संकल्प अभियान सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रमवार टोलियां भी घोषित कर दी गई हैं।
जन सेवा ही प्रभु सेवा: मनोज नेमा
मंडल प्रभारी मनोज नेमा ने कहा कि “जन सेवा ही प्रभु सेवा” के भाव को चरितार्थ करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत घर-घर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाए।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को अभियान के अंतर्गत मंडल के प्रत्येक घर में दीप जलाकर दीपावली जैसा उत्सव मनाया जाएगा।
स्वच्छता से रक्तदान और पौधारोपण तक होंगे कार्यक्रम
मंडल प्रभारी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियों को निर्धारित टोलियों द्वारा व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संगठनात्मक उपस्थिति और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर भी जोर दिया गया।
अंकित तिवारी ने किया संचालन, आशुतोष वाड़ीबा ने माना आभार
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अंकित तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री आशुतोष वाड़ीबा ने व्यक्त किया।
बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता जगेंद्र अल्डक, चंद्रभान देवरे, भूरा भंवरकर, राजेश मोखलगाय, राजू नरोटे, गयासुद्दीन पाशा, अनिल बज, चेतराम पाल, सुमन बच, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती ममता डोगरे, श्रीमती निशा गोस्वामी, सतेंद्र समेंकर, विशाल कराडे, कुणाल पाल, राज गौहर, प्रभा ओक्टे, शिवा सरसवार, त्रिवेदी, पूर्व पार्षद राजकुमार गौनेकर, श्यामराव कपाले, दिनेश मालवीय, बिट्टू मंडरा, सागर बंदेवार, अमर सिंह मरावी, सोमवती सिंगरे, कमल वाजपेई, दिलीप वर्मा, रंजीत मंडल, सतीश सोनी, विनोद कोहले, रामसुंदर राडौर, राजकुमार बरखें, होरीलाल, नीरज चारपे, सदन कुमार, सागर सोनी, सिद्धांत सिंगरे, राजा डेहरिया, पंडत पढ़े, प्रमोद यादव, मोती पावर, अनिल सूर्यवंशी, सतीश सारणकार, नीलम विश्वकर्मा सहित मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष और बीएलए उपस्थित रहे।
बैठक के समापन के बाद सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान किया
