पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी से AIJ प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट
जनहित, महिला-बाल सुरक्षा, राहगीर योजना और अवैध शराब पर हुई अहम चर्चा
रेवांचल टाइम्स | मंडला। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के जबलपुर संभाग अध्यक्ष जितेन्द्र अलबेला के नेतृत्व में पत्रकारों एवं संगठन पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी से सौजन्य भेंट की।
इस औपचारिक मुलाकात के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, जन-सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण विषयों पर बिंदुवार चर्चा की गई।
महिला एवं बाल अपराधों पर अंकुश
प्रतिनिधिमंडल ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और जागरूकता अभियानों को गति देने पर जोर दिया।
‘राहगीर योजना’ का प्रभावी क्रियान्वयन
सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वाले नागरिकों यानी गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहित करने और योजना के प्रभावी संचालन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
अवैध शराब बिक्री पर सख्त रोक की मांग
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री तथा उससे पनपने वाले अपराधों पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
पुलिस प्रशासन जन-सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध: एसपी
पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन जन-सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनहित के मुद्दों को सामने लाने में मीडिया की सकारात्मक भूमिका की भी सराहना की।
ये पत्रकार और पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर रेवांचल टाइम्स के संपादक मुकेश श्रीवास, AIJ के जिलाध्यक्ष प्रमोद धनगर, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र परिहार सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
