Breaking

revanchal times new

स्वर्ण सरोवर का संगीत सम्मान समारोह




दैनिक रेवाँचल टाईम्स - स्वर्ण सरोवर गीतमाला ने सदाबहार गीतों का शानदार हृदयनुरागी कार्यक्रम मानस भवन में आयोजित किया। इसमें इंडियन आइडल उपविजेता तनिष्क शुक्ला  तथा सारेगामापा विजेता इशिता विश्वकर्मा के संगीत गुरु प्रकाश वेरुलकर तथा बंपर वोटिंग के अथक प्रयास के लिए श्रेया खंडेलवाल का भावप्रवण स्वागत व सम्मान किया गया। श्रेया के मुंबई में फ़िल्मी प्रोजेक्ट में व्यस्त होने के कारण होने के कारण उनकी माता अर्चना एवं पिता विकास खंडेलवाल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश पाठक "प्रवीण", अयाज़ मंसूरी  और डॉ पुरुषोत्तम सराफ ने किया। आयोजक डॉ पुरुषोत्तम सराफ एवं सीता सराफ ने बताया कि तनिष्क शुक्ला के इंडियन आइडल 16 में उपविजेता बनने तथा इशिता विश्वकर्मा के सीज़न 17 में सीधे चयन की ख़ुशी में यह आयोजन किया गया है।सुर साधकों रूमा बैनर्जी, राधा थापा, सीता सराफ,मंजुलता चतुर्वेदी, विनीता पैगवार,वर्षा सक्सेना, रजनी राजपूत, नूपुर स्थापक, मंजूषा कोरी, डॉ अनिल वाजपेई,डॉ पुरुषोत्तम सराफ, डॉ अनिल कोरी, महेश मेश्राम, विजय जाटव, मनोज शर्मा, संजय सराफ, जगतराम शिवहरे, राजेंद्र कोरी, अयाज़ मंसूरी आदि ने अपनी मनोहारी सुर-सरिता प्रवाहित करके सबको भावविभोर कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post