Breaking

revanchal times new

सांसद बंटी विवेक साहू से भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक गायकवाड़ ने की मुलाकात



नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने सांसद से प्राप्त किया आशीर्वाद और मार्गदर्शन

 रेवांचल टाइम्स  छिंदवाड़ा|भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पांढुर्णा में भारतीय जनता पार्टी के जिला युवा मोर्चा में जिलाध्यक्ष पद पर विवेक गायकवाड़ को नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति के बाद नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक गायकवाड़ ने अपने समर्थकों के साथ सांसद कार्यालय पहुंचकर सांसद बंटी विवेक साहू का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।



 इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक गायकवाड का मुंह मीठा करते हुए उन्हे हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी। इस दौरान उन्होेंने पांढुर्णा में युवामोर्चा की गतिविधियों को लेकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक गायकवाड़ से चर्चा करते हुए उनकी ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।  

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक गायकवाड ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा पांढुर्णा में संगठन के द्वारा मुझे पर व्यक्त किए गए विश्वास के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व, सांसद बंटी विवेक साहू एवं सभी वरिष्ठजनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा दी गई शुभकामनाएँ एवं प्रेरणा युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने तथा युवाओं के साथ मिलकर जनसेवा के नए आयाम स्थापित करने हेतु सदैव प्रेरित करती रहेंगी। 

इस अवसर पर भाजपा महामंत्री देवेंद्र गायकवाड, संयोजक भोला महाजन, पूर्व सरपंच अजय दीक्षित, अशोक लाखे, मनोज जाने,अजय कावरे, नीलेश खंडाईत, अविनाश ठाकरे, शुभम वैवतकर, शुभम खंडाईत, राधे पातुरकर, सागर ठाकरे, पवन वाडकर, योगेश चुनरिया, गौरव जानभोर सहित समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post