“खून भी देंगे, जान भी देंगे, कांग्रेस और गाँधी परिवार के नाम पर देंगे“ का संकल्प लिया - कांग्रेसजनों ने
“सारा लहू बदन का जमीन को पिला दिया, हम पर वतन का कर्ज था, हमने चुका दिया“ - राजीव गाँधी।
दैनिक रेवांचल टाईम्स - जबलपुर - मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय कांडा की विज्ञप्ति के अनुसार भारत के आधुनिक युग के रचियता, जननेता भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री श्री राजीव गाँधी जी की 82वीं जयंती कांग्रेसजनों ने बादशाह हलवाई मंदिर ग्वारीघाट स्थित कांग्रेस कार्यालय में मनाई और वक्ताओं ने कहा कि श्री राजीव गाँधी जी की दूरगामी सोच के कारण ही आज देश उन्नती की ओर अग्रसर हो रहा है। राजीव गाँधी जी ने अपने सर्वोच्च बलिदान देकर भारत की एकता अखण्डता और प्रभुता के लिए अपने आपको राष्ट्र के नाम न्यौछावर कर दिया, उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में महात्मा गाँधी जी की रामराज्य की भावना का प्रभाव राजीव गाँधी जी पर था, राजीव गाँधी जी ने अपने कार्यकाल में आई.टी.आई. क्रांती लाए, फोन, कम्प्यूटर, गाँव-गाँव तक पहुँचाया, आज हर हाथ में मोबाईल इंटरनेट इसी क्रांती की देन है, पंचायती राज के माध्यम से गाँव-गाँव को सशक्त बनाया। महिलाओं को 33 प्रतिशत् नेतृत्व का अधिकार दिया, युवाओं को 18 की उम्र में मतदान का अधिकार दिया, गाँव की प्रतिभाओं के लिए नवोदय स्कूल का निर्माण करवाया ऐसी ही अनेंको योजनाएँ जिसने भारत को पूरी दुनियाँ में तेजी से प्रगती और उन्नती की राह पर आगे बढ़ाया। ऐसे विकास पुरूष सदियों मंे ही पैदा होते है, उनकी इन्हीं कार्यों के कारण उनका नाम सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कांडा, प्रदेश प्रतिनिधि राजेन्द्र चैधरी, रूपलाल यादव, ठा. दीपक सिह राजपूत, उमेन्द्र सिंह ठाकुर पिंकी, सुरेश हिरस्कर, अशोक सेठी, सरोज कांडा, शशांक यादव, ऊषा महाजन, कृष्ण गोपाल चैधरी, दीपक चैधरी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, भगवानदास चैधरी, अशोक राय, दयावंत राव, विशारद पिल्लेई, आदि कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजली दी।
