Breaking

revanchal times new

प्रखर का हुआ अमेजन संचालक प्रबंधक पद मे चयन…



दैनिक रेवाँचल टाईम्स - मण्डला। क्षेत्र के लिए गौरव की बात सामने आई है। प्रखर का प्रतिष्ठित कंपनी अमेजन में संचालन प्रबंधक (स्तर-6) के पद के लिए चयन हुआ है। परिजनों के अनुसार भारत से इस पद के लिए केवल प्रखर का ही अंतिम चयन हुआ है। प्रखर वर्तमान में व्यवसाय प्रशासन में स्नातकोत्तर (एमबीए) की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी पदस्थापना देश के किस शहर या स्थान पर होगी इसका निर्णय शीघ्र होगा। प्रखर के चयन की खबर सामने आने के बाद परिवार मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं को दिया है। प्रखर की इस उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य कामना की है। बता दें नौगांव में जन्मे प्रखर चतुर्वेदी पाऊ महाराज के पोते और इंजी. प्रवीण चतुर्वेदी व समाजसेवी श्रद्धा चतुर्वेदी के पुत्र है जिन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस में एमबीए में प्रवेश पाया है। यह विश्वविद्यालय एमबीए फाइनेंस प्रोग्राम में विश्व में 5वें स्थान पर है। उनकी बहन प्रकृति चतुर्वेदी भारतीय स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) से एमबीए पूरी कर चुकी हैं। प्रखर की इस उपलब्धि ने क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल बना दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post