Breaking

revanchal times new

कान्हा टाइगर रिजर्व में वन्यजीव शिकार की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार



दैनिक रेवांचल टाईम्स - मंडला। कान्हा टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र सुपखार में वन्यजीव के शिकार की कोशिश का मामला सामने आया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीट सुपखार के कक्ष क्रमांक 282 में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

वन विभाग के अनुसार आरोपी वन्यजीव के शिकार के प्रयास में था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सल्फास की एक पैकेट, मिट्टी की दो गोलियां जिनमें सल्फास भरा हुआ था तथा एक कुल्हाड़ी बरामद कर जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तीरथ सिंह टेकाम, पिता किशन सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम इंद्री, थाना मोतीनाला, तहसील बिछिया के रूप में हुई है। वन विभाग ने आरोपी के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

बताया गया कि यह कार्रवाई कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में रेंज ऑफिसर अशोक रागडाले, वनपाल आसिफ कुरैशी, वनरक्षक सागर मरकाम, सुरक्षा श्रमिक नंदलाल, अघन सिंह एवं अन्य वन अमले द्वारा की गई।

वन अमले की सतर्कता के चलते संरक्षित क्षेत्र में वन्यजीव शिकार के प्रयास को समय रहते रोक दिया गया। मामले में वन विभाग द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post