रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|जिला बैडमिंटन संघ की वार्षिक बैठक ओलम्पिक संघ के बैडमिंटन हॉल में आयोजित की गई। इस विशेष बैठक में मध्यप्रदेश बैडमिंटन संघ के कार्यकारिणी सदस्य एवं जबलपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष लोकनाथ तिवारी के साथ मध्यप्रदेश बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष एवं बालाघाट जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अजय सोनी पर्वेक्षक के रूप में सम्मिलित हुए ओर जिला बेडमिंटन संघ छिंदवाड़ा से प्रभावित होकर संघ की समस्त गतिविधियों की सराहना कर आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर आवश्यक सुझाव दिए।
कार्यक्रम में ग्वालियर, खरगोन, इंदौर, चांदामेटा सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के खिलाड़ियों एवं प्रमोटर के साथ परिवार को सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों को बैडमिंटन के लिए लगातार प्रोत्साहित एवं सहयोग करने वाले विश्वकर्मा, डोडानी, शर्मा, नागौत्रा, हरदिया, डेहरिया, सोनी, सिसोदिया, कोच योगेश चंद्रवंशी, मार्गदर्शक के रूप में संतोष साहू, वेंकोली वर्कर्स क्लब चांदामेटा, पेंचस्टाफ क्लब परासिया तथा बैडमिंटन क्लब पांढुर्णा के सदस्यों के परिवार को शॉल, श्रीफल, मेडल, प्रमाण पत्र सहित स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकनाथ तिवारी जबलपुर उपस्थित रहे वहीं अध्यक्षता अभिषेक पाटनी ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में इंद्रजीत सिंह बैस, परमजीत बिज, दारा जुनेजा, दीपक राज जैन, संतोष साहू, चंद्रभूषण डेहरिया, मंगेश मुन्देकर, जगदीश चौरसिया गुड्डू, राकेश चौरसिया, श्वेता घई, माही खंडेलवाल, कंचन विश्वकर्मा उपस्थिति रही। कार्यक्रम सफल संचालन सचिव जावेद खान द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में तरुण विश्वकर्मा, विनय चंदेल, अमित सोनी, अशफाक खान, योगेश चंद्रवंशी एवं सबा खान का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
इंद्रजीत सिंह बेस ने बताता कि उच्च स्तरीय पदाधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर शीघ्र ही सर्व सम्मति से जिला बेडमिंटन संघ की कार्यकारणी का विस्तार किया जाएगा। साथ ही 4 सितम्बर से 8 सितंबर तक प्राइज मनी जूनियर - सीनियर बैडमिंटन चेम्पियनशिप का आयोजन भी प्रस्तावित है।



