हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मनाया उत्सव, जल संरक्षण का लिया संकल्प
रेवांचल टाइम्स छिन्दवाड़ा|सावन माह की हरियाली तीज के पावन अवसर पर मान्धाता कॉलोनी की सतयुगी महिला मंडल की वीसी से जुड़ी महिलाओं द्वारा करण होटल में हरियाली उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमला किंनकर बहन एवं साधना राजोरिया के तत्वावधान में किया गया।
हरियाली तीज के अवसर पर सभी महिलाओं ने हरी साड़ी एवं हरे श्रृंगार के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न रोचक एवं मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए उत्सव को यादगार बनाया। हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं ने पानी की बर्बादी रोकने एवं जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए “पानी बचाएं, भविष्य बचाएं” का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने आपसी प्रेम, सौहार्द एवं महिला एकजुटता के साथ उत्सव का आनंद लिया।
हरियाली तीज का यह आयोजन प्रकृति प्रेम, सामाजिक जागरूकता और महिला सहभागिता का सुंदर उदाहरण रहा। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती सरोज बेग, श्रीमती सोनल बन्देवार, श्रीमती रज्जो उइके, श्रीमती आशा चौहान, श्रीमती अर्चना सूर्यवंशी, श्रीमती सुधा उइके सहित सतयुगी महिला मंडल की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।



