Breaking

revanchal times new

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई




 दैनिक रेवाँचल टाईम्स - डिंडौरी कलेक्टर के आदेशानुसार खाद्य विभाग द्वारा घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध कार्रवाई की गई। 


अमरकंटक रोड स्थित अनमोल ढाबा एवं नगर के सूबखार क्षेत्र में संचालित अन्नवेदा रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों में घरेलू उपयोग के लाल रंग के एलपीजी गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जाना पाया गया, जो द्रविकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 का उल्लंघन है।

  वही जिला आपूर्ति अधिकारी शेख शमीम खान, खाद्य विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर अजय दुबे एवं उपस्थित पंचगणों के समक्ष कार्रवाई करते हुए कुल 02 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर, मय रेगुलेटर, पाइप तथा चूल्हा-भट्टी जप्त की गई। जप्त सामग्री को नियमानुसार गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post