Breaking

revanchal times new

दुर्गम रास्तों और घने कोहरे को मात देकर छिंदी पहुँचे अफ़सर, चौपाल में मौके पर हुआ समस्याओं का निस्तारण



खापाखुर्द पुलिया निर्माण में धांधली पर इंजीनियर सस्पेंड, भ्रामक शिकायत दर्ज कराने वाले शिक्षक पर जाँच के आदेश


 रेवांचल टाइम्स​छिंदवाड़ा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए चलाए जा रहे राज्यव्यापी 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' का ज़मीनी असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। अभियान की कड़ी में शुक्रवार को छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर तामिया जनपद पंचायत के अति-दुर्गम व वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत छिंदी में एक विशाल खंड स्तरीय चौपाल शिविर का आयोजन किया गया।


सड़क से चौपाल तक घने कोहरे के बीच पहुँचे शीर्ष अधिकारी

​वनांचल क्षेत्र में छाए घने कोहरे और बेहद चुनौतीपूर्ण व दुर्गम मार्गों की परवाह न करते हुए जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे और जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार स्वयं मौके पर पहुँचे। जिला स्तर के शीर्ष अधिकारियों को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने चौपाल में ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे सीधा संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना और विभिन्न विभागीय प्रकरणों का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण किया।


​लापरवाही पर ज़ीरो टॉलरेंस त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई

​शिविर के दौरान प्रशासनिक जवाबदेही तय करते हुए कलेक्टर ने कड़ी कार्रवाई की

​घटिया निर्माण पर इंजीनियर निलंबित खापाखुर्द पंचायत में निर्मित पुलिया के घटिया निर्माण की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने जनपद पंचायत के इंजीनियर वेदप्रकाश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित  करने के आदेश जारी किए।


​भ्रामक शिकायत पर जाँच बैठाई सीएम हेल्पलाइन का दुरुपयोग कर असत्य एवं भ्रामक शिकायत दर्ज कराने के मामले में सहायक शिक्षक राजेंद्र परतेती के विरुद्ध जाँच स्थापित करने के निर्देश दिए गए।


कलेक्टर का संदेश अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगा न्याय व योजना का लाभ

​प्रशासन का ध्येय केवल फाइलों का निपटारा करना नहीं, बल्कि समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। हरेंद्र नारायण, जिला कलेक्टर छिंदवाड़ा


​अभियान का उद्देश्य

​7 अगस्त 2026 से शुरू हुआ 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' आगामी 8 जनवरी 2027 तक संचालित होगा। इसके तहत प्रत्येक शुक्रवार को प्रशासनिक टीम सीधे ग्रामीणों के द्वार पहुँचकर समस्याओं का त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायज़ा ले रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post