Breaking

revanchal times new

दिव्यांग और बुजुर्ग के हितेषी समाजसेवी श्री मुकेश मालवीय का लायंस क्लब परासिया द्वारा किया गया विशेष सम्मान




दैनिक रेवाँचल टाईम्स - 4 अगस्त को लायंस क्लब परासिया के समस्त पदाधिकारी द्वारा लगातार दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के क्षेत्र में कार्य कर रहे दिव्यांग श्री मुकेश मालवीय का स्वागत और सम्मान किया गया। श्री पिंकेश पटोरीया जी द्वारा लायंस क्लब परासिया की नवीन कार्यकारिणी के शपथ विधि कार्यक्रम में श्री मुकेश मालवीय को आमंत्रित किया। शाल श्रीफल और उपहार से मंच में उपस्थित समस्त अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। बता दे की श्री मालवीय स्वयं 50% दिव्यांग है लगातार कई वर्षों से दिव्यांगजन और वृद्धजनों को सहायक कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराने और उन्हें जागरूक करने हेतु पंचायत स्तर तक जाकर कार्य कर रहे हैं। श्री मालवीय द्वारा अभी तक पूरे छिंदवाड़ा जिले में 2.5 करोड़ का सामान निशुल्क वितरित कर चुके है। वृद्धजनों को सहायक कृत्रिम उपकरण में कमर बेल्ट घुटनों के बेल्ट कान की मशीन कमोड व्हीलचेयर और वॉकर छड़ी आदि एवं दिव्यांग जनों को बैटरी चलीत ट्राई साइकिल व्हीलचेयर वॉकर बैसाखी आदि उपलब्ध करा रहे हैं। 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंटरनेशनल डायरेक्टर पुणे से नरेंद्र भंडारी विधायक सोहन बाल्मिक जिला अध्यक्ष शेषराव यादव पेंच एरिया मैनेजर विकास कुमार अग्रवाल पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया धर्मेंद्र मिगलानी लायंस क्लब के नवीन अध्यक्ष हरिशंकर साहू साथ ही लायंस क्लब के समस्त पदाधिकारी सदस्य एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post