Breaking

revanchal times new

छिंदवाड़ा में 'हर घर तिरंगा' अभियान: देश भक्ति के रंग में रंगा शहर, निकली भव्य वाहन तिरंगा रैली



 रेवांचल टाइम्स​छिंदवाड़ा| 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आज जिला मुख्यालय में देशभक्ति का एक अनोखा और भव्य नज़ारा देखने को मिला। कलेक्टर हरेन्द्र नारायन के कुशल निर्देशन एवं उप संचालक कृषि  मोरिस नाथ के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा एक विशाल वाहन तिरंगा रैली का सफल आयोजन किया गया।

 हाथ में लहराता राष्ट्रीय ध्वज और गूंजते देशभक्ति के नारों ने पूरे शहर को राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर कर दिया।



​कलेक्ट्रेट ग्राउंड से चंदनगांव तक गूंजे देशभक्ति के नारे

​रैली का भव्य शुभारंभ कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर स्थित ग्राउंड से हुआ। हाथों में तिरंगा थामे कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और शहर के व्यापारियों का काफिला जब सड़कों पर उतरा, तो देखने वालों का मन देशप्रेम से भर उठा।


​यह विशाल रैली कलेक्ट्रेट ग्राउंड से प्रारंभ होकर सत्कार चौराहा, परासिया नाका, व्हीआईपी रोड, खजरी चौक, मानसरोवर कॉम्प्लेक्स, इंदिरा चौराहा, फव्वारा चौक और ईएलसी चौक से होते हुए कृषि विज्ञान केंद्र  चंदनगांव के परिसर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में जन-जन ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।


विभागों और व्यापार मंडल की एकजुटता

​इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए कृषि विभाग के साथ-साथ कई संस्थानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में खाद-बीज व्यापारी संघ के पदाधिकारियों, विभिन्न विकासखंडों से आए खाद-बीज विक्रेताओं, कृषि विज्ञान केंद्र चंदनगांव एवं आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों तथा कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की विशाल उपस्थिति रही।


​आयोजन में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

​रैली में मुख्य रूप से उप संचालक कृषि मोरिस नाथ, खाद-बीज संघ के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा एवं उनकी टीम, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आर. के. झाड़े व उनकी वैज्ञानिक टीम, आत्मा परियोजना संचालक धीरज ठाकुर, विभाग के सभी अनुविभागीय कृषि अधिकारी , सहायक संचालक कृषि  सहित कृषि एवं आत्मा योजना का समस्त अमला मौजूद रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post