Breaking

revanchal times new

शक्कर-प्याज के बढ़ते दाम एवं ई-20 पेट्रोल के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन



जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शक्कर एवं प्याज के लगातार बढ़ते दामों तथा ई-20 पेट्रोल के विरोध में जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डॉ. जाकिर हुसैन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा रद्दी चौकी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आसिफ इकबाल ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि शक्कर और प्याज जैसी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से आम आदमी की रसोई का बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं ई-20 पेट्रोल को लेकर भी वाहन चालकों एवं उपभोक्ताओं की चिंताओं को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। आसिफ इकबाल ने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। 

 विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के चमन पासी, राजू तोमर, पुष्कल शर्मा, सुबोध पहारिया, पार्षद कलीम खान, ताहिर अली, इश्तियाक़ अंसारी, राजू लईक, मज़हर उस्मानी, तबस्सुम अंसारी, अंजुम आरा, कीर्ति सिंह, पीपी पटेल, रिज़वान अली कोटी, असलम खान, शेख फारुख, तौफीक खान चंकी, परवेज़ अख्तर, सफ़ीक़ अंसारी, हासिम खान, एजाज़ अंसारी, यावर चौधरी, मुख्तार अली, विकास श्रीवास्तव, निहाल मंसूरी, मोहसिन खान, ज़हूर खान, ज़फर खान, एड इरफान मंसूरी, ज़ाहिद अख्तर, मज़हर खिदमत हॉस्पिटल,इरफान अली, अबरार अंसारी, महबूब खान, शकील, सरफ़राज़ खान, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post