Breaking

revanchal times new

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सेवा सप्ताह पर रक्त परीक्षण एवं वृक्षारोपण का आयोजन


दैनिक रेवांचल टाईम्स - मण्डला।  विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत नगर में सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में युवाओं के लिए रक्त परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें लगभग 50 युवाओं ने उत्साहपूर्वक अपना रक्त परीक्षण कराया। इस अवसर पर युवाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान के प्रति भी जागरूक किया गया। द्वितीय चरण में सिद्धेश्वर धाम सुरंग देवरी आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर पंडित ललित मिश्रा ने कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद प्रांत सुरक्षा प्रमुख सुमित सिंह ठाकुर, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख पंकज शिवरात्रि, बजरंग दल विभाग संयोजक  सोनल बर्मन, जिला उपाध्यक्ष शक्ति क्षेतीजा, जिला सहसंयोजक शिवम बसु सिंधिया, जिला गौरक्षा प्रमुख रेनू, विद्यार्थी प्रमुख हिमांशु, पूनम सिंधिया, नीरज कोष्टा, मनोज ताम्रकार, अविनाश कछवाहा, शुभम बरमैया, ऋषभ बैरागी, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रांत सुरक्षा प्रमुख सुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल केवल धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं बल्कि समाज सेवा स्वास्थ्य जागरूकता पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रहित के कार्यों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सेवा सप्ताह के अंतर्गत ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। वहीं जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में कार्यकर्ताओं ने अपना ब्लड टेस्ट कराते हुए यहां पर सूचीबद्ध नाम दर्ज कराए हैं। जो जरूरत पडऩे पर रक्त उपलब्ध जरूरतमंदो को करायेंगे वहीं इस दौरान सिविल सर्जन डॉ विजय धुर्वे ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की और रक्तदान के महत्व को विस्तार से बताया वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं की जिज्ञासा का समाधान भी किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post