Breaking

revanchal times new

छात्र वा राष्ट्रहित में विद्यार्थी परिषद का योगदान सराहनीय : संपतिया उइके



रानी दुर्गावती कॉलेज में अभाविप की 'जनजाति छात्र चौपाल' संपन्न: कैबिनेट मंत्री  संपतिया उइके और केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य माखन शर्मा ने किया छात्रों का मार्गदर्शन मंडला



दैनिक रेवांचल टाईम्स - मंडला, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मंडला नगर इकाई द्वारा आज रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मण्डला में 'जनजाति छात्र चौपाल' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष चौपाल का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को उजागर करना और युवा छात्रों को शिक्षा व रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपत्तियां उइके उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास बेहद गौरवशाली और प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने युवाओं से अपनी अनूठी संस्कृति, समृद्ध परंपरा और प्रकृति संरक्षण के संकल्प को बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा और विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही छात्र हित एवं राष्ट्रहित में विद्यार्थी के द्वारा किये जा रहे विभिन्न रचनात्मक कार्यों की सराहना की।


कौशल विकास और रोजगार पर जोर देते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अभाविप के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री माखन शर्मा ने युवाओं को आधुनिक शिक्षा और कौशल विकास (Skill Development) से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ हुनरमंद होना बेहद जरूरी है, जिससे रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए रास्ते खुलते हैं। उन्होंने अभाविप द्वारा छात्रों के हित में किए जा रहे रचनात्मक कार्यों और आगामी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।


इन प्रमुख विषयों पर हुआ गहन मंथन

गौरवशाली इतिहास व संस्कृति: जनजातीय नायकों के योगदान और सांस्कृतिक धरोहर का स्मरण।परंपरा और प्रकृति संरक्षण: जल, जंगल और जमीन की रक्षा के पारंपरिक तौर-तरीकों को बढ़ावा देना।शिक्षा के समान अवसर: सुदूर अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना।कौशल और रोजगार: युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग और रोजगार के नए विकल्प।


महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस चौपाल में जिला संगठन मंत्री जितेंद्र यादव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वागीश पटेल,जिला संयोजक प्रिंस सिंह,नगर मंत्री उमंग राय, एवं बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के छात्र-छात्राएं, विधार्थी और अभाविप के स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्रों ने अपनी जिज्ञासाओं और समस्याओं को लेकर अतिथियों से सीधा संवाद भी किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post