Breaking

revanchal times new

उमरानाला पुलिस का बड़ा धमाका: चोरी की 3 वारदातों का खुलासा, नागपुर कनेक्शन का भी पर्दाफाश

 



 रेवांचल टाइम्स  ​छिंदवाड़ा|जिला पुलिस ने अपराधियों और चोरों पर शिकंजा कसते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है। चौकी उमरानाला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी के 3 अलग-अलग मामलों का चंद घंटों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ₹1.50 लाख मूल्य का माल बरामद किया है।

​खास बात यह है कि उमरानाला पुलिस की इस कार्रवाई से पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नागपुर थाना कलमना में हुई वाहन चोरी की वारदात का भी राजफाश हो गया है।


22 जुलाई को दर्ज हुई थी शिकायत

​पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 22 जुलाई 2026 को प्रार्थी अरविंद टेकले और विवेक लोखंडे ने चौकी उमरानाला में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम हरकत में आई और मुखबिर तंत्र के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों साइबर सेल की मदद से संदेहियों पर नजर रखनी शुरू की।

​संदेह के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों अमोल धुर्वे, विजय मरकाम और विनोद धौलपुरी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया।


पूछताछ में खुला नागपुर कनेक्शन

​आरोपियों ने न सिर्फ उमरानाला क्षेत्र की दोनों चोरियां स्वीकार कीं, बल्कि यह भी खुलासा किया कि उन्होंने नागपुर के थाना कलमना क्षेत्र से भी एक एक्टिवा स्कूटी उड़ाई थी जिस पर नागपुर में अपराध क्रमांक 636/26 दर्ज है।

​बरामद सामग्री कुल मशरूका: ₹1.50 लाख

​वाहन: 1 डिस्कवर मोटरसाइकिल, 1 एक्टिवा स्कूटी

​इलेक्ट्रॉनिक्स: 1 रेडमी मोबाइल, 2 इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे

​औजार व नगदी: ताला तोड़ने में इस्तेमाल हथौड़ी व लोहे की रॉड तथा ₹700 नगद


गिरफ्तार आरोपी

​अमोल धुर्वे 20 वर्ष निवासी ग्राम तिकाड़ी, थाना मोहखेड़

​विजय मरकाम 21 वर्ष निवासी ग्राम भाजीपानी, थाना मोहखेड़,

​विनोद धौलपुरी 21 वर्ष निवासी ग्राम गुढ़ी अंबाड़ा, थाना जुन्नारदेव शामिल है l


​जेल भेजे गए आरोपी पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।


​वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन व सराहा गया कार्य

​यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देशन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रामेश्वर प्रसाद चौबे एवं थाना प्रभारी मोहखेड़  विजयराव माहोरे के मार्गदर्शन में पूरी हुई।

​इस सफलता में चौकी प्रभारी उमरानाला उपनिरीक्षक राजेश साहू, सहायक उपनिरीक्षक संतोष बघेल तथा प्रधान आरक्षक श्याम ठाकरे की सूझबूझ और तत्परता की विशेष व सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post