Breaking

revanchal times new

टीआरएसएफ एवं कुंडीपुरा थाना द्वारा पंडित नेहरू स्कूल में आयोजित हुआ "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जागरूकता कार्यक्रम



नशा मुक्त समाज के निर्माण में विद्यार्थियों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक – महेंद्र भगत




 रेवांचल टाइम्स  छिंदवाड़ा|मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत ट्रैफिक एंड रोड सेफ्टी अवेयरनेस फाउंडेशन (TRSF) एवं कुंडीपुरा थाना के संयुक्त तत्वावधान में जनता कॉलोनी स्थित पंडित नेहरू हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत, कार्यक्रम अध्यक्ष सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा, टीआरएसएफ के संस्थापक कल्पेश पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, विद्यालय के डायरेक्टर अखिलेश चौहान, उप निरीक्षक शरद मालवी, अधिवक्ता मुकेश दीक्षित तथा नितिन गडकरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि महेंद्र भगत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन और अपने उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यदि प्रत्येक नागरिक नशा मुक्त जीवन का संकल्प ले, तो एक स्वस्थ,सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस आपकी मित्र है तथा किसी भी संदिग्ध या अप्रिय घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। आज लिया गया नशा न करने का संकल्प उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज में भी नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।

टीआरएसएफ के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री एवं अधिवक्ता मुकेश दीक्षित ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

विद्यालय के डायरेक्टर अखिलेश चौहान ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया तथा पूरे विद्यालय परिसर में "नशे से दूरी है ज़रूरी" के नारों से जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी,टीआरएसएफ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में  आभार व्यक्त आर्ट हुए कल्पेश पटेल ने नशा मुक्त भारत एवं नशा मुक्त छिंदवाड़ा के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post