रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट ललिता वर्मा ने अपने संगठनात्मक प्रवास के तहत तामिया क्षेत्र का दौरा कर तामिया एवं चावलपानी मंडल की संयुक्त संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया। बैठक में महिला मोर्चा की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती ललिता वर्मा ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप महिला मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मोर्चे की बहनों से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के प्रभावी संचालन एवं अधिकाधिक सहभागिता को लेकर विस्तृत संवाद किया तथा संगठन की आगामी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के नियमित श्रवण एवं अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के लिए महिला मोर्चा की रूपरेखा पर भी चर्चा की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांता ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री मीना दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेत्री नेहा वर्मा, अनीता ठाकरे, रानी सूर्यवंशी, लवीना केरकट्टा, तामिया मंडल अध्यक्ष दयाराम इरपाची, चावलपानी मंडल अध्यक्ष नितेश पटेल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष किरण बाजपेई, क्षमा दीक्षित, कमली उईके सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

.jpeg)