सौंपी गई 3 लाख हस्ताक्षरों की पेन ड्राइव; प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|गौ सम्मान अभियान के दूसरे चरण में आज छिंदवाड़ा में ऐतिहासिक गौ माता सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। छोटी बाजार स्थित श्रीराम मंदिर में सुबह 10 बजे श्रीराम कीर्तन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद दोपहर 12 बजे सैकड़ों गौभक्तों का विशाल जनसैलाब शहर की सड़कों पर वाहन रैली के रूप में उमड़ पड़ा। 'जय गौ माता, राष्ट्रमाता' के गगनभेदी नारों के साथ यह यात्रा कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां जिला प्रशासन के माध्यम से देश के उच्च पदों पर मांग पत्र सौंपा गया।
*3 प्रमुख मांगें रखी गईं*
गौ माता को अविलंब 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिया जाए।
गौचर (चरनोई) भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर शीघ्र वापस लिया जाए।
गौ हत्या पर देशभर में पूर्ण रूप से कड़ा प्रतिबंध लगाया जाए।
गौभक्तों ने स्पष्ट किया कि यदि इन मांगों पर अतिशीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा तथा मुख्यमंत्री निवास व कार्यालय का घेराव कर मांगें रखी जाएंगी।
*संतों और गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति*
इस विशाल यात्रा में महामंडलेश्वर ब्रह्मचारी नागेंद्र महाराज, वरिष्ठ गौभक्त राजू चरणगर, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, गौ माता राष्ट्रमाता संकल्प के पंडित राजेश शर्मा 'स्वदेशी', हस्ताक्षर अभियान के जिलाध्यक्ष बंटी राय एवं प्रदीप 'गुड्डा' जैन मुख्य रूप से शामिल रहे।
विशेष अतिथि के रूप में संभाग प्रभारी पंकज पाठक, युवा प्रकोष्ठ से टीनू मालवीय, वरिष्ठ नागरिक मंडल से मनमोहन भट्टी, गौ सांसद राहुल साहू, प्रेमानंद महाराज, प्रणव पंडित, भरत शर्मा, नंदकिशोर शास्त्री, तरुण शर्मा, हरिओम तिवारी, बजरंग दल के जिलाध्यक्ष, विहिप के क्षेत्रीय संयोजक तथा महिला मंडल से पवार दीदी, किरण दीदी समेत सैकड़ों की संख्या में गौभक्त उपस्थित थे।
कार्यक्रम में श्रीराम कीर्तन का सफल संचालन प्रणव शर्मा एवं प्रेमानंद महाराज ने किया, जबकि पूरे मंच और कार्यक्रम का संचालन पंडित राजेश शर्मा द्वारा किया गया।
